बोलेरो दुर्घटना में चार घायल

हजारीबाग : बरकट्ठा के मासीपीढ़ी गांव से एक शादी में शामिल होने हजारीबाग आए बोलेरो में स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 06:07 PM (IST)
बोलेरो दुर्घटना में चार घायल
बोलेरो दुर्घटना में चार घायल

हजारीबाग : बरकट्ठा के मासीपीढ़ी गांव से एक शादी में शामिल होने हजारीबाग आए बोलेरो में सवार चार लोग एनएच 33 पर कचहरी के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रही पीसीआर वैन के पुलिस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का प्रारंभिक उपचार सदर अस्पताल में डाक्टरों के द्वारा किया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद घायल छोटी महतो को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। अन्य घायल दिलीप कुमार, दशरथ महतो व बालगो¨वद प्रसाद का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी