बुलू इमाम के आलेख 'हजारीबाग चित्रकला शैली' का हुआ विमोचन

हजारीबाग : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 'हजारीबाग चित्रकला शैली' पर प्रकाशित पुस्तक का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:53 PM (IST)
बुलू इमाम के आलेख 'हजारीबाग चित्रकला शैली' का हुआ विमोचन
बुलू इमाम के आलेख 'हजारीबाग चित्रकला शैली' का हुआ विमोचन

हजारीबाग : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 'हजारीबाग चित्रकला शैली' पर प्रकाशित पुस्तक का अनावरण जापान से आए कला-मर्मज्ञ कुरमाई जिन ची के द्वारा किया गया। स्थानीय दीपूगढ़ा स्थित संस्कृति म्यूजियम परिसर में आयेाजित इस अनावरण कार्यक्रम में टोकियो निवासी जिन ची की पत्नी क्योंकों उगामायो, इटली से आई यूनिवर्सिटी ऑफ रोम की कला-शोधार्थी मैरीलीना प्रोइहती, वैलेरिया टरमोलिनों एवं बुलु इमाम उपस्थित थे। पुस्तक के लेखक बुलू इमाम ने इस प्रकाशन के लिए राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को साधुवाद देते हुए कहा कि यह प्रकाशन सोहराय कला को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगी। 'हजारीबाग चित्रकला शैली' शीर्षक से इस पुस्तक का प्रकाशन उप जनसम्पर्क निदेशक (क्षेत्र), उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल, हजारीबाग के कार्यालय के द्वारा किया गया है। इस संबंध में उपनिदेशक जनसम्पर्क आनन्द ने बताया कि वर्ष 1995 में जर्मनी के लैप लैम्बर्ट अकादमिक प्रकाशन के द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित आलेख का ¨हदी अनुवाद बिहार विधान परिषद की पत्रिका ''परिषद साक्ष्य'' के द्वारा किया गया था। उसी आलेख को साभार सहज-सुलभ तरीके से पुस्तकाकार प्रकाशित किया गया है। इस पुस्तक के जरिए एक साथ सामान्यजन, विद्यार्थी एवं शोधार्थी, सोहराय कला की बारीकियों से रू-ब-रू हो सकेंगे।

chat bot
आपका साथी