दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,

बरही : बरही नगर भवन में झारखंड राज्य का 18वां स्थापना दिवस समारोह बीच मनाया गया। एसडीओ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:48 PM (IST)
दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,
दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी,

बरही : बरही नगर भवन में झारखंड राज्य का 18वां स्थापना दिवस समारोह बीच मनाया गया। एसडीओ ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, झारखंड स्थापना दिवस एवं विभिन्न जन कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं लाभुकों को योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड लगातार विकास के पथ पर चल रही है। वहीं सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी ने जनकल्याणकारी योजनाओं व सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बतलाया कि झारखंड सरकार कई महत्वकांक्षी एवं जन उपयोगी योजनाएं चला रही है। मौके परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत किसानों के बीच बीज व कीटनाशक दवा वितरण किया गया। वहीं उज्जवला योजना तहत 39 महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत : स्वच्छता में उत्कृष्ट व सहयोग करने के लिए स्वच्छता ग्राही बजरंगी प्रसाद केशरी, परमेश्वर प्रसाद, जल सहिया ऊषा कुमारी, मुखिया छोटन ठाकुर, दैनिक जागरण के पत्रकार प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, उम विद्यालय खोड़ाहर के एचएम अरुण कुमार, पंचमाधव विद्यालय के एचएम सुरेश कुमार, समाजसेवी मनोहर यादव व उमेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपने अपने कार्य मे सर्वश्रेठ कार्य करने वाले कर्मी, मुखिया, शिक्षक, सेवक, सहायिका, वीएलई, वृक्षारोपण, पीडीएस दुकानदारों को भी प्रशस्ति पत्र बांटे गए। इसमें मुखिया हरेन्?द्र गोप, प्राथमिक शिक्षक आयोध्या कुमार, पल्स टू उच्च विद्यालय के एचएम अनिल कुमार नीरज, मनरेगा के अनिल कुमार प्रभात, जनसेवक इम्तियाज अंसारी, सावना मांझी, विनोद कुमार कम्प्युटर ऑपरेटर, सेविका सरोज देवी, समुद्री देवी, वीएलई गणेश कुमार यादव, अनुसेवक दीपक कुमार, पीडीएफ दुकानदार नीलम, वृक्षारोपन में ¨पटू कुमार व ई मैनेजर मुकेश कुमार शामिल है। समारोह में एसडीओ राजेश्वरनाथ आलोक, सीओ ब्रजेश कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, छोटन ठाकुर, मनोहर यादव, सहायक विद्युत अभियंता सौरभ ¨लडा, सीडीपीओ सुजाता कुमारी, एसबीएम के सोशल मोबिलाइजर लाता देवी, स्वच्छता ग्राही रिजवान अली, भाजपा नेता होरिल ¨सह, मोती ¨सह, पंचायत सेवक इफ्तेखार अहमद, होरिल ¨सह, किरण देवी, मुकेश राणा, मो.वारिस, पंसस जितेंद्र गिरी, किरण देवी, आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी