करमा पर बहनों ने रखा उपवास

इचाक : प्रकृति पर्व करमा पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर बहनों ने गु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 07:17 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 07:17 PM (IST)
करमा पर बहनों ने रखा उपवास
करमा पर बहनों ने रखा उपवास

इचाक : प्रकृति पर्व करमा पूरे प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर बहनों ने गुरुवार को निर्जला उपवास रखकर सन्ध्या को करमा डाली की विधिवत पूजा अर्चना कर भाई के सलामती की दुआ मांगी। पूजा के दैरान बहनों ने अपना करम भईया का धर्म की वचन दोहराया। करमा पर्व के अवसर पर कई अखाड़ो में झकझोर झूमर का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी समाज के साथ अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी