त्त शिक्षा को दीप जला रहा ज्ञान ज्योति कॉलेज

हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की सबसे प्रगतिशील एवं विश्वसनीय उच्च शिक्षा का केंद्र ज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 06:55 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 06:55 PM (IST)
त्त शिक्षा को दीप जला रहा ज्ञान ज्योति कॉलेज
त्त शिक्षा को दीप जला रहा ज्ञान ज्योति कॉलेज

हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की सबसे प्रगतिशील एवं विश्वसनीय उच्च शिक्षा का केंद्र ज्ञान ज्योति ऑफ कॉलेज, की स्थापना 2007 में घनश्याम मेहता के द्वारा की गई। महाविद्यालय अध्ययन कक्ष समृद्ध पुस्तकालय, उन्नत प्रयोगशाला तथा कंप्यूटर कक्ष से सुशोभित है। प्राचार्य विनय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी अलग पहचान बनाई है। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बन कर सफलता हासिल की तथा राज्य में अपना विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। पिछले दस वर्षों में महाविद्यालय के हजारों विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विभिन्न पदों को सुशोभित कर रहे है।

इन विषयों की होती है पढ़ाई -

आइए, आइएससी, आई कॉम, बीए, बी कॉम, डीएमएलटी, ओटी अस्टिेंट, एक्स रे टेक्निशियन, ड्रेसर, ऑपटिकल एमआईसी अस्टिेंट की पढ़ाई होती है।

सुविधाएं - कंप्यूटरीकृत क्लास रूम की सुविधा, मासिक जांच परीक्षा, उपयुक्त व प्रभावपूर्ण शैक्षणिक वातावरण, प्रतियोगिता परीक्षाओं की विशेष तैयारी की सुविधाएं, उच्च स्तरीय व सुयोग्य शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा पठन-पाठन का संचालन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन व उससे संबंधित विशेष मार्गदर्शन की सुविधा, आधुनिक, संयत्रों व सुविधाओं से युक्त प्रयोगशाला, विभिन्न प्रकार के पुरस्कारों से युक्त एवं ऑनलाईन पुस्तकालय की सुविधा है। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है।

कोट

सामाजिक उत्थान के लिए अति महत्वपूर्ण है। उच्च नैतिक शिक्षा जिसकी कल्पना को सार्थक करने के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारे जीवन का उद्देश्य है। उच्च शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को दिशा देकर शिक्षा प्रदान करना।

घनश्याम मेहता - कोट

आज गला काट प्रतियोगिता के दौर में बहुमुखी प्रतिभागों को उभारना हमारे महाविद्यालय का लक्ष्य है। इसी का परिणाम आज देख रहे है, हमारे एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में पदस्थापित हैं। कला संस्कृति एवं खेलकूद में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। आज भी वैश्वीकरण के दौर में शिक्षा एवं कौशल विकास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। जिसे गुणवत्तापूर्वक लागू करने के लिए हमारी टीम पूर्ण रूप से कार्यरत हैं। महाविद्यालय के पास उच्च क्वालिटी के सजग कार्यकर्ता मौजूद हैं। मेरी तरफ से उचित शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामना।

विनय कुमार - कोट

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा विद्यालय व हमारी टीम हमेशा तत्पर रहती है, जिसके परिणाम स्वरूप महाविद्यालय विभिन्न कोर्स एवं उपलब्धियों के साथ वट वृक्ष की तरह फैल रहा है। मैं बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

शंभू कुमार

chat bot
आपका साथी