लोभ व अहंकार जीवन के लिए घातक : कृष्ण प्रिय

इचाक प्रखंड के असिया गांव में श्री रुद्र महायज्ञ शिव पंचायतन हनुमत सह देवी प्राण प्रतिष्ठा मह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 11 May 2019 06:30 AM (IST)
लोभ व अहंकार जीवन के लिए घातक : कृष्ण प्रिय
लोभ व अहंकार जीवन के लिए घातक : कृष्ण प्रिय

इचाक : प्रखंड के असिया गांव में श्री रुद्र महायज्ञ शिव पंचायतन हनुमत सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन मधुवन से आई प्रवचनकर्ता श्री कृष्णा प्रिय जी महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को भागवत कथा के सार को बारीकी से से बताते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। मनुष्य को अपने अंदर के लोभ, अंहकार समाप्त कर सादगी भरा जीवन जीने की आदत अपनाना चाहिए। इस भाग दौड़ की जिदगी में आए उथल पुथल से जीवन को कैसे संतुलित रखना है। उन्होंने इस पर विस्तार से बताया। भागवत कथा में सत्य स्वरूप परमात्मा का वर्णन किया। भगवान आपके आत्मा में है, आपसे बहुत नजदीक है। सिर्फ जरूरत अपने अंतररात्मा परमात्मा को याद करने की जरूरत है। उनके प्रवचन से श्रोता गन भावविभोर हो गए। महोत्सव में जगह- जगह पर शिव परिवार की भव्य मूर्ति लगाई गई है। वहीं राम सीता, लक्ष्मण, बजरंग बली, श्रवण कुमार और राधा कृष्ण का भी आकर्षक मूर्ति लगाई गई है। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेक डांस, मिक्की माउस और तरामची भी लगाया गया है। महायग समिति के अध्यक्ष बीरबल मेहता ने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में अलौंजा, माटी, गुंजा, कुरह, करियतपुर समेत कई गांव से भारी संख्या में महिला पुरुष प्रवचन सुनने पहुंच रहे है।9 से 15 मई तक कृष्णा प्रिया जी महाराज का प्रवचन, 12 से 14 मई तक दिनेशचार्य महराज जी अपनी अमृतवाणी अमृत वर्षा करेंगे। जबकि 15 मई को शहनाज अख्तर का भक्ति जागरण एंव 16 मई को राजू हलचल का कार्यक्रम है। महायज्ञ को सफल बनाने व शनि व्यवस्था बनाने में समिति के उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मेहता, सचिव बैजनाथ प्रसाद मेहता, उपसचिव अशोक कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष कैलाश प्रसाद मेहता, प्यारी महतो, प्रदीप मेहता, राजदेव प्रसाद मेहता, सुखलाल महतो, भुनेश्वर महतो, अर्जुन प्रसाद मेहता, कृष्णा मेहता, महेश महतो, अरुण मेहता, सुरेश मेहता, इंद्र महतो, रामकुमार मेहता समेत गांव के सभी गण्यमान्य का सराहनीय भूमिका है।

chat bot
आपका साथी