हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

हजारीबाग : आइबीए और सरकार द्वारा बैंक अधिकारियों और कर्मियों के साथ छल किया जा रहा है। उक्त बातें

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 May 2018 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 07:53 PM (IST)
हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन
हड़ताल के दौरान बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

हजारीबाग : आइबीए और सरकार द्वारा बैंक अधिकारियों और कर्मियों के साथ छल किया जा रहा है। उक्त बातें एसबीआइ और बैंक ऑफ इंडिया में दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन धरना प्रदर्शन के क्रम में वक्ताओं ने कही। एसबीआई एस और एसबीआई ओए के तत्वावधान में एसबीआई मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। बीओआई हजारीबाग शाखा के समक्ष हुए प्रदर्शन में आफिसर एसोसिएशन हजारीबाग अंचल के सहायक महासचिव चंद्रिका राम एवं ट्रेड यूनियन के सहायक महासचिव ¨बदेश्वर प्रसाद ने संबोधित किया। युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तहत दो दिवसीय हड़ताल के मौके पर गुरूवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मौके पर वक्ताओं ने शीघ्र सम्मानजनक समझौता

करने की मांग की। कहा कि आइबीए और सरकार का यही रवैया रहा तो फोरम आंदोलन को और तेज करेगा। जरूरत पड़ी तो बेमियादी हड़ताल भी की जाएगा। एसबीआई मुख्य शाखा के समक्ष धरना -प्रदर्शन में अनिल कुमार देव एजीएस धनबाद, आशीष चौधरी एजीएस, मनोज कुमार दास जोनल सचिव सहित अधिकारियों व कर्मियों में मधुमिता, जया सिन्हा, शारदा ¨सह, कृति कुमारी, अभिराज, रवि शास्त्री, मो. जिलानी, रमेश राम, अनुज पासवान, शशि कुमार, अनुज सिहं आदि मौजूद थे। बीओआइ शाखा के समक्ष प्रदश्रन में एआईबीईए के ¨बदेश्वर प्रसाद, बेफी के अशरफ अली, अली हुसैन, चंद्रेश्वर प्रसाद सहित बेवल करकेट्टा, दीक्षा सुमन, सुनीता, संगीता कुमारी, खुशबू, विशाला राठौर, विवेक दीक्षित, विकास कुमार एवं आफिसरर्स एसोसिएशन के चंद्रिका राम, अनिल उपाध्याय, अमरेश लाघोरी, सोमनाथ घोष, उमाकांत सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा, विभूति सिन्हा, तारसेम लाल, मनीष कुमार, प्रभात कुमार, विरेंद् कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी