झारखंड के प्रथम कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा का निधन

हजारीबाग : राज्य के पहले कृषि मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता देवदयाल कुशवाहा का निधन बुधवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 07:27 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 07:27 PM (IST)
झारखंड के प्रथम कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा का निधन
झारखंड के प्रथम कृषि मंत्री देवदयाल कुशवाहा का निधन

हजारीबाग : राज्य के पहले कृषि मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता देवदयाल कुशवाहा का निधन बुधवार को रांची स्थित आलम नर्सिग में अपराहन तीन बजे हो गया। वह झारखंड बनने के बाद भाजपा नीत सरकार बाबूलाल मरांडी के सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 84 वर्षीय कुशवाहा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार झुमरा स्थित पैतृक गांव में गुरुवार को 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिन में संपन्न होगा। उनके निधन पर सदर विधायक मनीष जायसवाल, उपमहापौर राजकुमार लाल समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। इसके पूर्व वह महेशरा हाई स्कूल में शिक्षक थे। देवदयाल कुशवाहा पहली बार सरपंच पद पर निर्वाचित होकर सार्वजनिक जीवन में आए। डॉ. केपी शर्मा उस समय भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे। हजारीबाग सदर विधान सभा से वह 1990, 1995 तथा 2000 में लगातार तीन बार विधायक निर्वाचित हुए। 2005 के चुनाव में कांग्रेस विधायक सौरभ नारायण ¨सह के हाथों वे पराजित हुए। अपनी राजनीतिक शुचिता के लिए विख्यात देवदयाल कुशवाहा हमेशा किसानों एवं मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। यही कारण था कि उन्हें भाजपा में भी कई अंतर्विरोधों का सामना करना पड़ा तथा पार्टी को छोड़ना पड़ा, कुछ समय के बाद पुन: उनकी घर वापसी हुई।

chat bot
आपका साथी