Hazaribag, Lok Sabha Election 2019: चौपारण में एक लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

Lok Sabha Election 2019. चौपारण प्रखंड में लोकतंत्र के महापर्व में जनभागीदारी को व्यापक बनाने का प्रशासनिक प्रयास जारी है। चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।

By Edited By: Publish:Fri, 03 May 2019 08:29 PM (IST) Updated:Sat, 04 May 2019 02:15 PM (IST)
Hazaribag, Lok Sabha Election 2019: चौपारण में एक लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
Hazaribag, Lok Sabha Election 2019: चौपारण में एक लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

चौपारण, जागरण संवाददाता। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की सीमा व झारखंड के मुहाने पर स्थित अति उग्रवाद प्रभावित चौपारण प्रखंड में लोकतंत्र के महापर्व में जनभागीदारी को व्यापक बनाने का प्रशासनिक प्रयास जारी है। चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबल के जवान कलस्टर केंद्रों में पहुंच चुके हैं। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था हुई है।

बीते लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी अति उग्रवाद प्रभावित भगहर पंचायत व दैहर पंचायत के पत्थलगड्डा में उडनखटोला से मतदानकर्मी पहुंचेंगे। बताते चलें कि चौपारण के 118199 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर कुल 172 बूथ बनाए गए हैं। बताते चलें की प्रखंड में 63014 पुरुष मतदाता 55185 महिला मतदाता इस बार अपने मतों का प्रयोग 172 बूथों पर कर सकेंगे।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां वोटों की कुल संख्या 108000 के करीब थी इसमें लगभग 10000 वोटरों की संख्या का इस वर्ष वृद्धि हुआ है। वहीं पूर्व के 149 बूथों के तुलना में इस चुनाव में 172 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 42 नक्सल प्रभावित हैं। वही तीन कम्युनल बुथ है जबकि पीवीटीजी के रूप में दो बूथों को चिन्हित किया गया है। चौपारण प्लस टू विद्यालय को मॉडल बूथ का दर्जा दिया गया है।

विद्यालय में छ:ह बूथ हैं जो कि मॉडल के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे। पूरे प्रखंड को 27 सेक्टर में बांटा गया है। इन सेक्टरों में चोरदाहा मध्य विद्यालय, दैहर, शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा, केबीएसएस उच्च विद्यालय चौपारण, आदर्श मध्य विद्यालय ताजपूर, अमौली अपूर्वा स्कूल मानगढ, राजकीयकृत उच्च मध्य विद्यालय हरिजन करमा, डॉ बसंत नारायण सिंह उच्च विद्यालय बसरिया, राजकीयकृत मध्य विद्यालय पांडेय बारा, सुंदरलाल जैन उच्च विद्यालय सिंघरावां, मध्य विद्यालय सेलहारा कला, उच्च विद्यालय रामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाडीह, भगहर मध्य विद्यालय को बनाया गया है।

जबकि 24 को रिनेम किया गया है वहीं पांच को रीलोकेट किया गया है। बताते चलें कि चौपारण प्रखंड हजारीबाग जिले के सर्वाधिक उग्रवाद प्रभावित प्रखंड में से एक है। प्रखंड के 42 बूथों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया है। वर्तमान में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं । वहीं थाना प्रभारी नितिन कुमार ¨सह व जैप के जवान लगातार सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध में मुस्तैद हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को लगातार जागरुक करने का प्रयास भी प्रशासनिक स्तर पर काफी तेज गति से चल रही है । सभी बूथों पर इसे लेकर समारोह व कार्यक्रम आयोजित किए गये। बीडीओ अमित कुमार श्रीवास्तव व सीओ नितिन शिवम गुप्ता, थाना प्रभारी नितिन कुमार ¨सह सहित सभी प्रखंड अंचल व थाना कर्मी इसे लेकर लगातार क्रियाशील हैं। बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार पांच हजार से अधिक महिला व पांच हजार से अधिक पुरुष मतदाता बढे हैं। प्रखंड के कुल 26 पंचायतों के 269 गांवों के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी