सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

बरही : बरही थाना अंतर्गत बरियाट्ठा मोड़ स्थित जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में चतरो निवासी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 06:22 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

बरही : बरही थाना अंतर्गत बरियाट्ठा मोड़ स्थित जीटी रोड पर सड़क दुर्घटना में चतरो निवासी बैजनाथ यादव की पत्नी बैजंती देवी (40 वर्षीय )की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह महिला पैदल अपने घर से बरसोत स्थित एसबीआइ बैंक जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन तेजी से आते हुए उसे चपेट में ले लिया। इसमें महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 20 मिनट सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक जितेंद्र ¨सह के पहल पर जाम हटाया गया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं बरियट्ठा मोड़ के पास क्रा¨सग की व्यवस्था करने की मांग रखा। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

chat bot
आपका साथी