कलाकारों ने दिखाई पें¨टग प्रतिभा

हजारीबाग : प्रकृति की गोद मनाली में आयोजित आर्ट मोटिवेशन कंपनी की राष्ट्रीय स्तर की पें¨ट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 07:22 PM (IST)
कलाकारों ने दिखाई पें¨टग प्रतिभा
कलाकारों ने दिखाई पें¨टग प्रतिभा

हजारीबाग : प्रकृति की गोद मनाली में आयोजित आर्ट मोटिवेशन कंपनी की राष्ट्रीय स्तर की पें¨टग कार्यशाला में हजारीबाग के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रसिद्ध कलाकार उज्ज्वल घोष के नेतृत्व में हजारीबाग के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यशाला में भाग लेने वाले कलाकारों में कुमारी आरती, त्रचा कुमारी, फातमा रिजवी, प्राची जैन, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी सहित कई लोग शामिल है। कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए कलाकारों ने भाग लिया। कार्यशाला में उज्जवल घोष ने जहां नारी की सुंदरता को उकेरने का कार्य किया, वहीं आरती कुमारी ने हिमालय की वादियों को अपने कूची से उकेरा। अन्य कलाकारों ने भी अपने विषय वस्तु के हिसाब से संवादों को कूची से उकेरने का कार्य किया। कार्यशाला में आए अतिथियों ने सभी कलाकारों की कृतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा किया।

chat bot
आपका साथी