चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी पर वारंट, गिरफ्तारी को लेकर हजारीबाग में छापा

चतरा जिला परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष ममता देवी के घर से उग्रवादी संगठन टीपीसी के नंबर दो की हैसियत रखने वाले कोहराम गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 01:20 PM (IST)
चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी पर वारंट, गिरफ्तारी को लेकर हजारीबाग में छापा
चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी पर वारंट, गिरफ्तारी को लेकर हजारीबाग में छापा

हजारीबाग, जेएनएन। पिछले दो कार्यकाल से चतरा जिला परिषद अध्यक्ष के रूप से निर्विरोध निर्वाचित हो रही ममता देवी पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। हजारीबाग पुलिस को कटकमदाग कांड संख्या 106-18 में उनकी तलाश है। एसडीजेएम कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है। वारंट मिलते ही सोमवार को तड़के शहरी क्षेत्र से लगे कटकमदाग थाना क्षेत्र के विष्णुपूरी गली नंबर तीन स्थित उनके किराए के घर पर पुलिस ने दबिश दी।

महिला कांस्टेबल के साथ डीएसपी अनिल कुमार सिंह बड़कागांव ने छापेमारी की। भोला पांडेय गिरोह से संबंध रखने वाले सुधीर पांडेय के घर में  जिप अध्यक्ष किराए पर रहती है। पुलिसिया छापेमारी में जिप अध्यक्ष घर पर नहीं होने के कारण हाथ नहीं लगी। डेढ़ माह पूर्व तीज में पत्नी सह जिप अध्यक्ष ममता देवी से मिलने उग्रवादी संगठन टीपीसी के नंबर दो की हैसियत रखने वाले कोहराम गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उनके घर से दो लाख रुपए नकदी सहित लैपटाप, आई फोन सहित कई अन्य सामान बरामद हुआ था। कोहराम गंझू पर चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गया, रांची, कोडरमा सहित लातेहार में तीन दर्जन से अधिक हत्या, लेवी,आर्म्स एक्ट, अपहरण जैसे मामले दर्ज है। प्रेसवार्ता में डीआइजी पंकज कंबोज ने बताया था कि जिप अध्यक्ष की संलिफ्ता की जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी संभव है। इस बाबत कटकमदाग थाने में दर्ज प्राथमिकी में ममता देवी मुख्य अभियुक्त बनी थी।

जिप अध्यक्ष ममता देवी वारंट जारी होने की सूचना पर भूमिगत हो गई है। हजारीबाग में तलाश के बाद पुलिस लावालौंग व चतरा में भी दबिश दी है। टीम में डीएसपी के अलावा कटकमदाग थाना प्रभारी व पुलिस शामिल थी।

chat bot
आपका साथी