कृषि चौपाल में कम रही उपस्थिति

पदमा : प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कृषि चौपाल का उद्घाटन बीडीओ, प्रमुख एवं •िाला पशुपालन पदाधिकारी ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM (IST)
कृषि चौपाल में कम रही उपस्थिति
कृषि चौपाल में कम रही उपस्थिति

पदमा : प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कृषि चौपाल का उद्घाटन बीडीओ, प्रमुख एवं •िाला पशुपालन पदाधिकारी ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। प्रचार प्रसार के अभाव के कारण कार्यक्रम किसानों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थित कम देखी गई। मात्र पशुपालन विभाग का स्टाल कार्यक्रम स्थल में दिखाई पड़ रहा था और न ही अन्य विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी ही चौपाल में देखी गई। किसानों को कृषि सम्बंधित तमाम सरकारी योजनाओं की दी जानेवाली जानकारी एवं इन योजनाओं का प्रचार प्रसार कम 9999 चकरने की कीम ़फ्लॉप देखी गई। किसानों व जनप्रतिनिधियो के लिए लगाई गई। कुर्सियों पर प्रखंड, अंचल कर्मियों व शिक्षकों को विराजमान देखा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मा कर्मियो व कृषक मित्रों के हड़ताल पर होने के कारण इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार नही हो पाया।जिसके कारण कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति नही हो पाई।आयोजित इस प्रखंड कृषि चौपाल में गव्य,डेयरी विकास विभाग,कृषि विभाग,भूमि संरक्षण विभाग,मत्स्य विभाग सहित संबंधित कई अन्य विभागों का न तो स्टाल ही देखा गया और नही उक्त विभागों के एक भी पदाधिकारी को कार्यकर्म में उपस्थित देखा गया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ओम प्रकाश पांडेय वीडियो चन्दन प्रसाद,प्रमुख विपिन मेहता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार सहित प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी