विश्व हिदू परिषद का मना 55वां स्थापना दिवस

बड़कागांव प्रखंड के थाना रोड गुरुचटी स्थित कुशवाहा धर्मशाला में विश्व हिदू परिषद का 55वां स्थापना दिवस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Aug 2019 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Aug 2019 08:07 PM (IST)
विश्व हिदू परिषद का मना 55वां स्थापना दिवस
विश्व हिदू परिषद का मना 55वां स्थापना दिवस

संवाद सूत्र बड़कागांव : प्रखंड के थाना रोड गुरुचटी स्थित कुशवाहा धर्मशाला में विश्व हिदू परिषद बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृत्व शक्ति एवं एकल विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विश्व हिदू परिषद का 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। साथ ही संपूर्ण हिदू समाज को अपने धर्म के प्रति समर्पण भाव से सजग होकर काम करने तथा गौ हत्या धर्मांतरण बंद करने का संदेश दिया। इस पूरे कार्यक्रम के साथ में सभी संगठनों द्वारा भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष प्रो. लालदेव महतो, महामंत्री खिरेद्र गुप्ता, सह मंत्री रंजीत कुमार चौबे ,बजरंग दल संयोजक सुभाष ओझा, भोला प्रसाद, नागेश्वर महतो, गिन्नी वर्मा, विजय सिंह, इलेश सोनी, प्रकाश कुमार, गणेश साहू, राम लखन महतो, राज किशोर सोनी, मीना कुमारी, ललिता कुमारी, ज्योति कुमारी, किरण कुमारी ,धरती देवी, पूनम कुमारी, लीला देवी, संध्या कुमारी, अनीता देवी, बबीता देवी, यशोदा देवी, किरण देवी ,सविता देवी ,मालती देवी, संगीता देवी ,गीता कुमारी, शशि भूषण कुमार, संतोष कुमार रवि, लक्ष्मी चौबे के अलावा सैकड़ों हिदुओं की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

chat bot
आपका साथी