श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

बरही : बरही में पहली बार हुई श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में भक्ति व आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रखं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 10:18 PM (IST)
श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब

बरही : बरही में पहली बार हुई श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में भक्ति व आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रखंड मैदान में श्री लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सत्संग को उमड़ पड़े।

वृंदावन से आए परम ज्ञानी यशोदानंदन जी महाराज द्वारा प्रस्तुत श्रीमद्भागवत कथा के रसपान से श्रद्धालु भाव-विभोर रहे। कथा वाचन व प्रवचन के दौरान आकर्षक झांकियां, भक्तिमयी संगीत कार्यक्रम को और भी आकर्षक का केंद्र बना दिया। बुधवार की रात छठे दिन व्यास जी यशोदानंदन जी महाराज द्वारा बृज की अंतिम लीला महराज लीला प्रसंग के बाद भगवान श्रीकृष्ण का मथुरा जाने से लेकर कंस दरबार में धनुष यंग कर कंस का वध, अपने माता-पिता वासुदेव व देवकी को कारागार से मुक्त किए जाने प्रस्तुति ने सभी भक्तों के मन को मोह लिए। लोग पूरी तरह श्रद्धा भक्ति में लील रहे। बीच बीच में उनके भक्तिमयी संगीत के बीच भक्त नृत्य व झुमने पर मजबूर हो गए। लोग भक्ति के बयार में डुबकी लगाते रहे। वहीं मनोहरी झांकी की भी प्रस्तुति हुई जिसमें रुक्मणी व श्री कृष्ण के रूप में बरही के उपप्रमुख सिकंदर राणा के ज्येष्ठ पुत्र व पुत्रवधू ने भूमिका निभाया। वहीं आरती का कार्यक्रम बाद प्रसाद वितरण किया गया। झांकी में रूकमनी व श्रीकृष्ण विवाह का उत्सव मनाया गया। मौके पर श्री यशोदानंदन जी महाराज ने गौ माता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मनुष्य को जीवनपर्यत गौ सेवा गौरक्षा को प्रथम धर्म बताया। वहीं प्रतिदिन कार्यक्रम में आ रहे पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, कार्यपालक दण्डाधिकारी वेदवंती कुमारी, पुलिस इंस्पेक्टर अवधेश ¨सह, युवा समाजसेवी राज¨सह चौहान, वरिष्ट नेता शैलेन्द्र सिन्हा, उपप्रमुख सिकन्दर राणा, संजय चंद्रवंशी, महावीर साहू, इंद्रदेव यादव, डॉ प्रकाश ज्ञानी, डॉ. संगीता चौधरी आदि सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

chat bot
आपका साथी