किसान के बेटे का चयन इसरो में

बरकट्ठा : प्रखंड के बंडा¨सघा निवासी संजय यादव का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में वैज्ञानिक के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Apr 2017 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 29 Apr 2017 06:14 PM (IST)
किसान के बेटे का चयन इसरो में
किसान के बेटे का चयन इसरो में

बरकट्ठा : प्रखंड के बंडा¨सघा निवासी संजय यादव का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। स्व. लाटो यादव के पुत्र संजय यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि खेती किसानी की रही है। बचपन से ही कुछ अलग करने की ललक ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है।

अपनी पहचान स्थापित करने को लेकर सतत प्रयत्नशील संजय का चयन इसरो में होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संजय ने प्रथम प्रयास में ही यह मुकाम हासिल किया है। अपनी सफलता पर संजय का कहना है कि उसे शुरुआत से ही कुछ अलग करने की चाहत थी। इसके लिए ही उसने इसरो को चुना। यहां रहकर में देश सेवा में अपना योगदान दे सकूंगा। संजय की प्राथमिक शिक्षा कन्या मध्य विद्यालय बेलकपी में हुई। माध्यमिक स्तर की पढ़ाई राजकीय उच्च विद्यालय बरकट्ठा में हुई। उसने मारवाड़ी कालेज रांची से इंटर विज्ञान की पढ़ाई पूरी की। झारखंड कंबाइंड के जरिए 63वीं रैंक लाकर बीआइटी ¨सदरी में वर्ष 2011-15 में मैकेनिकल इंजीनिय¨रग की। इसके बाद वह गेट की तैयारी के लिए दिल्ली गया, जहां उसने अपने प्रथम प्रयास में इसरो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा पास की। अपने बेटे की कामयाबी पर इनकी मां काफी खुश हैं। उन्हें यह मालूम भी नहीं है कि उनके बेटे ने किस संस्थान में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। संजय यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां, परिजनों व गुरुजनों को दिया है।

chat bot
आपका साथी