मनरेगा पर प्रतिनिधियों को मिल रहा प्रशिक्षण

चरही : प्रखंड मुख्यालय चुरचू में पंचायत प्रतिनिधियों और नवनियुक्त स्वयं सेवकों को दो दिनों का प्रशि

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 09:24 PM (IST)
मनरेगा पर प्रतिनिधियों को मिल रहा प्रशिक्षण

चरही : प्रखंड मुख्यालय चुरचू में पंचायत प्रतिनिधियों और नवनियुक्त स्वयं सेवकों को दो दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड के सभी आठ पंचायतों के मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्यों और स्वयं सेवकों को और जेई को मनरेगा विषयक पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण में बीते 26 और 27 तारीख को चरही, चुरचू और बहेरा के प्रतिनिधि शामिल हुए। वहीं दूसरे चरण में बुधवार 28 व 29 सितम्बर को दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सपोर्ट संस्था के माध्यम से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से यह जानकारी दी जा रही है कि मनरेगा के तहत किस तरह से काम दिया जाना है। मौके पर बीडीओ खाखा सुशील कुमार, उप प्रमुख चोलेश्वर महतो, मुखिया बबली पीटर होरो, रेशमी देवी, दशरथ महतो आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी