झारखंड में विधि व्यवस्था बदतर : शकील

हजारीबाग : स्थानीय लेपो रोड स्थित एम लॉज में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष दिलदार अं

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 07:48 PM (IST)
झारखंड में विधि व्यवस्था बदतर : शकील

हजारीबाग : स्थानीय लेपो रोड स्थित एम लॉज में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष दिलदार अंसार की अध्यक्षता मे हुई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अख्तर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार में सामाजिक समरसता को तार-तार किया जा रहा है। दलित, अल्पसंख्यकों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। विशेष रूप से झारखंड में विधि व्यवस्था की हालत चौपट हो गई है। भय, भूख, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विगत डेढ़ साल की अवधि में दर्जनों सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। इसकी हालिया मिसाल हजारीबाग जिला भी है। मो. तौसीफ की पुलिस हिरासत में मौत और खान मार्केट की दुकानों में आगजनी दर्शाता है कि विधि व्यवस्था चरमरा गई है।

बैठक को प्रदेश प्रवक्ता डा. जमाल अहमद, इंटक नेता विनोद ¨सह, जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी बाबर कुरैशी ने किया। इस अवसर पर मनीष ¨सह, बबलू कुरैशी, शादाब खान, निक्की खान, तौकीर खान, मो. इम्तियाज, सोनू खान, बिगन कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी