पंसस की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन

कटकमदाग : प्रखंड सभागार में चुनाव के बाद पंसस की पहली बैठक हुई, जिसमें सभी मुखिया भी उपस्थित हुए। बै

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 08:59 PM (IST)
पंसस की बैठक में विभिन्न समितियों का गठन

कटकमदाग : प्रखंड सभागार में चुनाव के बाद पंसस की पहली बैठक हुई, जिसमें सभी मुखिया भी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अशोक यादव तथा संचालन सीओ सह प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल ने किया। पंसस की बैठक में एक वर्ष के लिए छह स्थायी समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें वित्त, अंकेक्षण योजना एवं विकास समिति अध्यक्ष प्रमुख अशोक यादव। स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष पदेन उप प्रमुख सीता राम प्रजापति। कृषि एवं उद्योग समिति अध्यक्ष कुमारी किरण वर्मा, वन एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष तसौवर हुसैन तथा महिला शिशु सामाजिक कल्याण समिति व सहकारिता समिति के सदस्यों का चुनाव किया गया। अध्यक्ष का चुनाव बाद में किया जायेगा।

पंसस की बैठक में सभी मुखिया के उपस्थिति में ही तीन मुखिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। जिसमें सर्व सम्मति से धीरज कुमार, मो. सलाहउद्दीन व पिंटू रानी का नाम चयन किया गया। मौके पर प्रमुख अशोक यादव, सीओ सह बीडीओ ओम प्रकाश मंडल के अलावा उप प्रमुख सीता राम प्रजापति, बीसीओ पवन कुमार सांसद हुलास प्रसाद, कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, धीरज कुमार, पिंटू रानी, प्रतिमा देवी, अंजनी देवी, उदय कुमार साव, मो. सलाहउद्दीन, ललीता देवी, सरिता देवी, तिलेश्वर गंझू, सुजाता देवी, राज किशोर उर्फ बबलू पासवान, प्लासो देवी, कुमारी किरण वर्मा, रेखा देवी, उमा सिंह, संतोष कुमार सिंह, भगिया देवी, बासुदेव प्रसाद, सविता देवी, रियासत अली, तसौवर हुसैन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी