चार प्रखंडों में दूसरे दौर का मतदान आज

हजारीबाग : जिले में 28 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2015 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2015 08:13 PM (IST)
चार प्रखंडों में दूसरे दौर का मतदान आज

हजारीबाग : जिले में 28 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदानकर्मी मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। जिले के चौपारण, बरही, बरकट्ठा व चलकुशा में सुबह सात बजे से मतदान होगा। कुल 1108 पदों के लिए 2 लाख 95 हजार 637 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें जिला परिषद के 9 पदों के लिए 86 प्रत्याशी, मुखिया के 72 पदों के लिए 471, पंचायत समिति के 92 पदों के लिए 419 तथा वार्ड सदस्य के 935 पद के लिए 1343 प्रत्याशी मैदान में डटे है। इनमें 357 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए है। 57 कलस्टरों पर चिकित्सक व मेडिकल वैन की व्यवस्था की गई है। इन प्रखंडों में महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 37 हजार 386 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 281 हैं। 141 सेक्टर पदाधिकारी बनाए गए है। इनके उपर 14 जोनल पदाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इन पदों के लिए होना है चुनाव

पंचायत समिति - 419

मुखिया - 471

वार्ड सदस्य - 1343

जिला परिषद - 84

357 सदस्य चुने गए हैं निर्विरोध

कुल 935 वार्ड सदस्य के लिए इस बार मतदान हो रहा है। इनमें 357 ऐसे वार्ड सदस्यों की संख्या है, जिन्हें गांव की सरकार में निर्विरोध रुप से शामिल किया गया है।

कहां कितने मतदाता व पद

चौपारण

कुल मतदाता - महिला - पुरुष

113686 - 51426 - 62260

जिला परिषद - 3

मुखिया - 26

पंचायत समिति - 32

वार्ड सदस्य - 324

बरही

कुल मतदाता - महिला - पुरुष

97966 - 46668 - 97966

जिला परिषद - 3

मुखिया - 20

पंचायत समिति - 26

वार्ड सदस्य - 263

बरकट्ठा

कुल मतदाता - महिला - पुरुष

49735 - 22854 - 49735

जिला परिषद - 2

मुखिया - 17

पंचायत समिति - 24

वार्ड सदस्य - 244

चलकुशा

कुल मतदाता - महिला - पुरुष

34250 - 16438 - 17812

जिला परिषद - 1

मुखिया - 9

पंचायत समिति - 10

वार्ड सदस्य - 104

किस प्रखंड में कितने बूथ व कलस्टर

प्रखंड - बूथ - कलस्टर

चौपारण - 324 - 20

बरही - 263 - 12

बरकट्ठा - 244 - 17

चलकुशा - 104 - 8

कितने प्रत्याशी किस पद के लिए चुनाव मैदान में है

जिला परिषद - 84

मुखिया - 471

पंचायत समिति - 419

वार्ड सदस्य - 1343

आपातकाल में या गड़बड़ी की यहां दे सूचना

नियंत्रण कक्ष - 06546 - 265233, 264159, 06543 - 266301

मोबाइल संख्या - 7677327962, 9431386849

चार रंगों में रहेगा मतपत्र

मतदान के लिए चार प्रकार के रंगों की मतपत्र मतदान के लिए मतदाताओं को दिया जाएगा।

पंचायत समिति - हरा रंग

जिला परिषद - पीला

मुखिया - गुलाबी

वार्ड सदस्य - सफेद

chat bot
आपका साथी