जवाहर घाटी से बरामद हुआ महिला का शव

संस, बरही : हत्या की गुत्थी सुलझाने बरही आई गिरिडीह पुलिस ने जवाहर घाटी से एक विवाहिता का शव बराम

By Edited By: Publish:Fri, 09 Jan 2015 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jan 2015 07:56 PM (IST)
जवाहर घाटी से बरामद हुआ महिला का शव

संस, बरही : हत्या की गुत्थी

सुलझाने बरही आई गिरिडीह पुलिस ने जवाहर घाटी से एक विवाहिता का शव बरामद किया है। महिला की पहचान नूरा खातून के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी महिला का पति गिरिडीह के बिरनी प्रखंड स्थित मरगो निवासी सद्दाम अंसारी है। पुलिस के अनुसार हत्या की घटना 18 दिन पहले की है, जहां आरोपी पत्‍‌नी को घुमाने के बहाने तिलैया डैम फिर वहां से जवाहर घाटी लाया था। मृत महिला के पिता कोलकोता निवासी गालिब मिर्जा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। सख्ती से पूछताछ में उसने सच उगल दिया, इसके बाद पुलिस उसे लेकर जवाहर घाटी आई थी। दूसरी ओर परिजनों ने आरोपी के परिजनों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। गुत्थी सुलझाने के लिए गिरीहिड से डीएसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में बिरनी थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, सरिया थाना के इंस्पेक्टर रामलखन राम बरही आए थे।

एटीएम नहीं लगा हाथ

हत्या के बाद आरोपी नूरा के एटीएम के लिए काफी परेशान था। दरअसल पत्‍‌नी के नाम बैंक में एक लाख 40 हजार रुपए जमा थे, जिसका पासवार्ड तो उसे मालूम था लेकिन एटीएम हाथ नहीं आने के कारण वह परेशान था।

chat bot
आपका साथी