हजारीबाग में माहौल बिगाड़ने की साजिश

हजारीबाग : चुनावी गहमागहमी के बीच रविवार की देर शाम शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। रात साढ़े

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 11:30 PM (IST)
हजारीबाग में माहौल बिगाड़ने की साजिश

हजारीबाग : चुनावी गहमागहमी के बीच रविवार की देर शाम शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश रची गई। रात साढ़े आठ बजे शहर के झंडा चौक की ओर जा रहे एक समुदाय के तीन युवकों को जामा मस्जिद रोड में कुछ युवकों ने बुरी तरह पीटा दिया। इससे तीनों के सिर फट गए, किसी तरह तीनों युवक वहां से भागे और अपने मुहल्ले ग्वाला टोली पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के लोग सड़क पर उतर आये और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। मारपीट और तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खदेड़ा। घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवकों के नाम अमित कुमार (पिता स्व. सुबोध गोप), बबलू यादव (पिता लाटो गोप) व सीताराम गोप (पिता लाटो गोप) बताया गया है। इसमें से अंतिम दो सगे भाई हैं। घटना के बाद ग्वाला टोली के लोग स्थानीय थाना में जमे हुए हैं और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इस घटना को शुक्रवार को खीरगांव में एक युवक विक्की खान की हुई गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। युवक छुरेबाजी में मामले में शुक्रवार की रात पकड़ा गया था। शनिवार सुबह वह बहाना बना पुलिस हिरासत से भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया उसे रविवार को जेल भेजा गया।

chat bot
आपका साथी