कांग्रेस फेसिलिटेटर ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

By Edited By: Publish:Fri, 01 Aug 2014 08:45 PM (IST) Updated:Fri, 01 Aug 2014 08:45 PM (IST)
कांग्रेस फेसिलिटेटर ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से की रायशुमारी

हजारीबाग/बड़कागांव : कांग्रेस के फेसिलिटेटर मुकेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सदर हजारीबाग और बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र के लिए कार्यकर्ताओं व नेताओं से रायशुमारी की। इस दौरान डा. राजेश कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

इस दौरान इन क्षेत्रों से वर्तमान विधायक के अलावा अन्य कई नाम भी संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने आए। फेसिलिटेटर ने बताया कि कार्यकर्ताओं से ली गई राय से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर हजारीबाग में जिलाध्यक्ष विजय यादव, दिनेश सिंह राठौर, अजीम खान, अजय गुप्ता, अनुप चौरसिया, साजिद हुसैन, दीप रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बड़कागांव बीडीएम उच्च विद्यालय सभागार में हुई बैठक में मुकेश श्रीवास्तव के अलावा राज्य प्रभारी मानस सिन्हा, लोकसभा प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष विजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामसेवक सोनी, विशेश्वर चौबे, मो. तब्बसुम खान, कुलदीप तिवारी, मुकेश साव, संजय तिवारी, शेख अब्दुला, गिरेंद्र कुमार, शाहीद खान, सुरेश महतो, चंदर साव, रघुवीर राम, अब्दुल सत्तार, गीता देवी, रियाज अहमद, फिरोज आलम, मंजूर आलम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी