केंद्रीय सहायता मद से आठ बांस करीगर कला केंद्र का होगा निर्माण

केंद्रीय सहायता मद से आठ बांस करीगर कला केंद्र का होगा निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 07:45 PM (IST)
केंद्रीय सहायता मद से आठ बांस करीगर कला केंद्र का होगा निर्माण
केंद्रीय सहायता मद से आठ बांस करीगर कला केंद्र का होगा निर्माण

केंद्रीय सहायता मद से आठ बांस करीगर कला केंद्र का होगा निर्माण

संवाद सहयोगी, गुमला : केंद्रीय सहायता मद से आठ बांस कारीगर कला केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर उपायुक्त सुशांत गौरव ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक मेंलघु एवं कुटीर उद्योग की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने घाघरा, विशुनपुर, चैनपुर के बांस कारीगरों का मैपिंग कराने का निर्दश दिया। बांस कारीगरों के उत्पादन को बढाने के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्री लिमिटेड से समन्वय स्थापित कर सीएसआर के बैनर तले टुल-कीट का वितरण कराने का निर्देश दिया। जिले के प्रखंड घाघरा ,विशुनपुर, चैनपुर के माटी शिल्पकारों के बीच कारीगरों का मैपिंग करते हुए, माटी शिल्पकारों के उत्पादन को बढाने हेतु हिंडालको इंडस्ट्री लि. से समन्वय स्थापित कर सीएसआर के बैनर तले इलेक्ट्रिक चाक का वितरण का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के समन्वयक एवं जेएसएलपीएस के डीपीएम आगामी पर्व-त्योहार दीपावली, छठ को देखते हुए जिले के माटी शिल्पकारों को सुनिश्चित बाजार से जोड़ना सुनिश्चित करेंगे। माटी शिल्पकारों की सूची जेएसएलपीएस डीपीएम को उपलब्ध कराते हुए क्लस्टर फेडरेशन के माध्यम से दीपक (दीया) का विपणन कार्य करने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी