ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Aug 2022 07:07 PM (IST) Updated:Tue, 23 Aug 2022 07:07 PM (IST)
ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवाद सूत्र, गुमला : गुमला में दो दिन पूर्व ही खरका के समीप से ब्राउन सूगर कारोबार मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को भी पुलिस ने होटल बिंदेश के समीप से दो युवक को गिरफ्तार किया। होटल बिंदेश के समीप से गिरफ्तार युवक में अंशुल राज उर्फ सुडन और राजेन्द्र कुमार साहु का नाम शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 1.81 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया है। जिसका अनुमानित लागत लगभग बीस हजार आकलन किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक छोटा इलेक्ट्रानिक तराजू और ब्राउन सुगर पीने के लिए दस के नोट का बनाया गया दो रोल भी जब्त किया है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई है। उनके निशानदेही पर अभी लगातार छापामारी होगी। गिरफ्तार अभियुक्त के अनुसार गुमला में काफी मात्रा में ब्राउन सुगर है। नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस सख्त है। छापामारी अभियान अभी जारी रहेगा। प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ के साथ एसआई विमल कुमार और मो.माजम्मील उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी