गुमला में ऑटो पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

चंदाली के पास शनिवार की रात खराब सड़क के कारण एक ऑटो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:35 AM (IST)
गुमला में ऑटो पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
गुमला में ऑटो पलटने से दो की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

संवाद सूत्र, गुमला : चंदाली के पास शनिवार की रात खराब सड़क के कारण एक ऑटो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि शनिवार की रात गोल सोसो चर्च में ईस्टर मिस्सा संपन्न होने के बाद लगभग एक बजे रात में एक ऑटो पर सवार होकर मोकरो हुडकूटोली के ग्रामीण अपने घर लौट रहे थे। चंदाली पहुंचने से पहले खराब सड़क पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और ऑटो पर सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया जहां अल्बन पॉल किडो (30) और उसके चाचा अंतोनी किडो (45) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसी परिवार के सदस्य अश्विनी किडो, पूनम किडो, हेलेना मिज का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। ऑटो सवार असरीता किडो, आरती किडो, प्रेम प्रकाश किडो, निमा किडो, आर्यन किडो, फबियानुस किडो आदि को भी हल्की चोट लगी थी। इस दुर्घटना के कारण मोकरो हुकडूटोली में ईस्टर पर्व की खुशी गम में बदल गया। गांव में शोक व्याप्त है। ट्रक के चपेट में आने से महिला की मौत संवाद सूत्र, गुमला : बिशुनपुर के नीनार पाट में एक ट्रक के चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला विमला चोराट की मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम लगभग नौ बजे की है। बताया जाता है कि नीनार पाट चर्च के समीप ईस्टर पर्व मनाने की तैयारी चल रही थी। उसी गांव की महिला विमला चोराठ अपने घर के समीप काम कर रही थी। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार को शव अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी