शहीद ग्राम योजना से मुर्गू का हो रहा है समुचित विकास : दिनेश उरांव

सिसई : झारखंड विधान सभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने कहा है कि मुर्गू गांव शहीद तेलंगा खड़िया का जन्म व कर्म भूमि रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 11:36 PM (IST)
शहीद ग्राम योजना से मुर्गू का हो रहा है समुचित विकास : दिनेश उरांव
शहीद ग्राम योजना से मुर्गू का हो रहा है समुचित विकास : दिनेश उरांव

सिसई : झारखंड विधान सभा अध्यक्ष डॉ. दिनेश उरांव ने कहा है कि मुर्गू गांव शहीद तेलंगा खड़िया का जन्म व कर्म भूमि रहा है। तेलंगा नामक बगीचा इसका साक्ष्य है। बुर्जूगों की कहानी भी यह साबित करती है कि मुर्गू शहीद गांव है। राज्य सरकार ने मुर्गू को शहीद गांव का दर्जा देते हुए गांव के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। रविवार को मुर्गू गांव में आयोजित तेलंगा खड़िया जयंती समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने युवाओं से समाज व देशसेवा के लिए शहीद तेलंगा खड़िया के आदर्शों पर चलने की अपील की। गांव की महिलाओं ने विधान सभा अध्यक्ष का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया। दिनेश उरांव ने शहीद तेलंगा खडिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि रेडवा मोड में तेलंगा खडिया के नाम से बृहद गेट, दो बडे तालाबों का सुन्दरीकरण एवं महिलाओं के लिए स्नानागार, सभी सरना की घेराबंदी, पिलखी मोड से मुर्गू - फोरी होते हुए आंजनधाम तक पक्की सडक का निर्माण, विवाह मंडप निर्माण, बडा जल मीनार आदि विकास की योजनाएं क्रियान्वित हो रही है जो शहीद को श्रद्धांजलि है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मंडल को नगाडा, सभी नौ टोलों के प्रधानो को एक- एक दर्री उपहार स्वरुप दिया गया। दशहरा के समय लगने वाले मनसा पाढहा जतरा मे भाग लेने वाले सभी ग्रामों के खोडहा दल को नगाड़ा देने की घोषणा की स्पीकर ने की। उन्होंने कहा कि फरवरी में ही लगभग डेढ करोड़ की लागत से सरना घेराबंदी और शमशान घाट निर्माण शुरू होना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार द्वारा शहीद तेलंगा खडिया के जीवनी पर प्रकाश डाला। आईटीडीए डायरेक्टर गुमला कृष्ण किशोर द्वारा शहीद को याद करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा सभी शहीदों के सम्मान में शहीद ग्राम योजना के तहत ग्रामों का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और शहीद परिवार के वंशज शंकर प्रधान, अटल सेना प्रखंड अध्यक्ष रामनिवास साहु आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी