रात में हुई वर्षा सुबह कुहासा, पचास मीटर की दूरी भी देखना था असंभव

गुमला : शनिवार की सुबह गुमला और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि पचास मीटर की दूरी भी स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 11:44 PM (IST)
रात में हुई वर्षा सुबह कुहासा, पचास मीटर की दूरी भी देखना था असंभव
रात में हुई वर्षा सुबह कुहासा, पचास मीटर की दूरी भी देखना था असंभव

गुमला : शनिवार की सुबह गुमला और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि पचास मीटर की दूरी भी स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ रही थी। ऐसा लग रहा था कि बादल आकाश से जमीन पर सट गया है। इस तरह का मौसम गुमला में कभी-कभी देखने को मिलता है इसलिए सुबह लोगों ने घना कोहरा में भी रोमांचित मन से मार्निंग वाक किया। ठंड के बावजूद मार्निंग वाक कर घना कोहरा का आनंद उठाया। वाहनों के परिचालन में चालकों को परेशानी हो रही थी। सुबह आठ बजे तक वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे थे। घना कोहरा के कारण पचास फीट की दूरी पर भी न तो आदमी दिखाई पड़ रहे थे न घर न पेड़ और न ही वाहन। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर इसलिए चल रहे थे कि सामने वाले व्यक्ति को वाहन दिखे या न दिखे लाइट की रोशनी दिखना चाहिए। मौसम शुक्रवार के दोपहर से ही खराब हुआ और शाम से रात तक बारिश हुई। बारिस के कारण एक बार फिर ठंड वापस लौट गया। सुबह में आठ बजे तक कोहरा रहा। दिन में बादल छटे जरूर लेकिन बादल और सूरज की रोशनी के बीच लुकाछिपी होती रही। शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगा। मौसम के अचानक बदलाव से एक बार फिर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

chat bot
आपका साथी