कमाने के लिए बाहर जाने पर हुआ विवाद, दंपती ने कुएं में छलांग लगा कर दी जान

suicide. झारखंड के गुमला में दंपती ने कुएं में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 06:51 PM (IST)
कमाने के लिए बाहर जाने पर हुआ विवाद, दंपती ने कुएं में छलांग लगा कर दी जान
कमाने के लिए बाहर जाने पर हुआ विवाद, दंपती ने कुएं में छलांग लगा कर दी जान

संवाद सूत्र,रायडीह (गुमला)। पति कमाने के लिए बाहर जाना चाहता था। पत्नी को यह मंजूर नहीं था। वह विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। नोंक-झोंक हुई। बढ़ता बढ़ा और पति-पत्नी ने एक ही कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। इस घटना से पूरे रायडीह प्रखंड के लसड़ा बैरटोली गांव में सनसनी फैल गई। मातम छा गया। ग्रामीण खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें सिर्फ यह मालूम है कि 40 वर्षीय कमल सिंह कमाने के लिए बाहर जाना चाहता था। उसकी पत्नी 35 वर्षीय सरस्वती देवी इसका विरोध कर रही थी। विरोध के कारण कमल सिंह मंगलवार की सुबह नौ बजे अपने घर से निकल गया। उसके पीछे-पीछे उसकी पत्नी सरस्वती देवी भी निकल गई। गांव के कुछ दूर डुमरकोना के एक कुआं में पति ने छलांग लगा दी। उसके बाद पत्नी ने भी उसी कुआं में छलांग लगा दी। कुआं में छलांग लगाने के बाद दोनों की मृत्यु हो गई। बाद में ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली। ग्रामीण जब वहां गए तो दोनों को मरा देखकर दंग रह गए।

घटना की जानकारी दिन के 12 बजे पुलिस को दी गई। मृत दंपती का 12 वर्षीय पुत्र भी सूचना पाकर वहां आया और मां बाप को जिंदा समझकर बचाने के लिए कुआं में कूद गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। रायडीह पुलिस वहां पहुंची और दोनों शवों को ग्रामीणों की सहायता से कुआं से निकालने का काम किया। कमल सिंह और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के तीन बच्चे हैं। तीनों नाबालिग हैं। 15, 12 और 9 वर्ष के हैं। बच्चों का रो- राेकर बुरा हाल है। रायडीह थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल ग्रामीणों के बयान के आधार पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान चल रहा है।

एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दंपती की कुएं में मिले शव के मामले में ग्रामीणों की बातों के अलावे अन्य एंगल से भी इस मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी