श्री रामचरित मानस गीता ज्ञान यज्ञ 18 से

संवाद सूत्रगुमला दिव्य ज्योति जागृति संस्था की गुमला शाखा के तत्वावधान में आगामी 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:14 AM (IST)
श्री रामचरित मानस गीता ज्ञान यज्ञ 18 से
श्री रामचरित मानस गीता ज्ञान यज्ञ 18 से

संवाद सूत्र, गुमला : दिव्य ज्योति जागृति संस्था की गुमला शाखा के तत्वावधान में आगामी 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक गुमला के अमृत नगर स्थित चेटर मैदान में श्री रामचरित मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के अवधेश महापात्र ने दिया। कहा कि श्री रामचरित मानस गीता ज्ञान यज्ञ में संस्थान के संस्थापक श्री आशुतोष जी महराज के अनुयायी साधु संत जन कल्याण के लिए परमात्मा के शाश्वत भक्ति का संदेश देंगे। श्री राम कथा, श्रीमद भागवत कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन को निष्काम भाव से जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम 18 से 22 दिसंबर तक प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी