पांच एकड़ जमीन में लगी धान की फसल को हाथियों ने रौंदा

चैनपुर प्रखंड के बेंदोरा पंचायत के लालगंज गांव में तीन जंगली हाथियों ने शनिवार की रात में लगभग पांच एकड़ जमीन में लगे धान की फसल को बुरी तरह से रौंद डाला। फसल को हाथी खा भी गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:15 AM (IST)
पांच एकड़ जमीन में लगी धान की फसल को हाथियों ने रौंदा
पांच एकड़ जमीन में लगी धान की फसल को हाथियों ने रौंदा

संवाद सूत्र, चैनपुर : प्रखंड के बेंदोरा पंचायत के लालगंज गांव में तीन जंगली हाथियों ने शनिवार की रात में लगभग पांच एकड़ जमीन में लगे धान की फसल को बुरी तरह से रौंद डाला। फसल को हाथी खा भी गए। प्रभावित किसान सुरेश जायसवाल, महेश जायसवाल, श्यामदेव जायसवाल, ओबेद मिज, दिनेश आदि ने बताया कि रात के लगभग 11 बजे हाथी धान के खेत में घुस गए थे। रात भर हाथी धान के फसल को खाते और रौंदते रहे। लोग जान बचाकर घर में दुबके रहे। सुबह बड़ी मुश्किल से हाथियों को भगाया गया। हाथी आस पास के जंगलों में डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने मुआवजा की मांग की।

chat bot
आपका साथी