स्कूली बच्चों ने जल संचयन का लिया संकल्प

दैनिक जागरण और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जल संचयन व संरक्षण अभियान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jul 2019 08:52 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 08:52 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने जल संचयन का लिया संकल्प
स्कूली बच्चों ने जल संचयन का लिया संकल्प

संवाद सूत्र,गुमला : दैनिक जागरण और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे जल संचयन व संरक्षण अभियान के तहत गुमला जिला के स्कूलों में जल सैनिक का गठन कर विद्यार्थी जल संचयन करने और जल संचयन एवं संरक्षण के प्रचार प्रसार का संकल्प ले रहे हैं। बुधवार को एसएस हाई स्कूल गुमला में प्रधानाध्यापिका मंजूला एक्का, सुनील टोप्पो, रश्मि कुजूर, अशोक साहु के मार्गदर्शन में जल सेना का गठन किया गया। जिसमें रोहित कुजूर, आदित्य राम, सुखलाल साहु, छोटेलाल साहु, अभय उरांव, शिवराम महतो, अंशु भुइंया आदि को जल सैनिक के रूप में चयन किया गया। इन्हें जल सेना के कार्य एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। रायडीह के मध्य विद्यालय कांसीर में भी जल सेना का गठन किया गया। जिसमें सुमंती कुमारी, सुष्मिता कुमारी, अंजुम केरकेट्टा, सिमरन तिर्की, विकास खेरवार, पवन किडो, सूरज बैगा, जयप्रीत तिर्की, सूरज एक्का, श्याम खेरवार, जीवन लकड़ा का चयन किया गया। प्रधानाध्यापक नवीन चन्द्र झा ने जल सैनिकों को जल संचयन के बारे में जानकारी दी। कहा कि आने वाला दिन जल संकट एक बड़ी चुनौती बन सकता है। इसलिए हम अभी से ही हमें जल का संचयन करने और संरक्षण करने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी