पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ बचाना जरूरी : अशोक भगत

विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने ग्रामीणों से पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ बचाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 09:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 09:22 PM (IST)
पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ बचाना जरूरी : अशोक भगत
पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ बचाना जरूरी : अशोक भगत

गुमला : सिसई प्रखंड के कोड़ेकेरा गांव में सोमवार को कृषि सिगल वींडो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने ग्रामीणों से पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ बचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। इससे बचने के लिए वृक्षों को बचाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से जंगल में आग नहीं लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षों से मनुष्य और जानवर दोनों को लाभ होता है। उन्होंने लोगों से साफ सफाई करने की अपील की।

उन्होंने ने कहा कि कोयल नदी के पानी को खेत तक लाने के लिए उनकी संस्था मदद करने को तैयार है। इससे पहले ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ग्रामीण जल, जमीन एवं जंगल को बचाना चाहते हैं। सखी मंडल के सदस्य रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षण पाना चाहते हैं। कोयल नदी के किनारे स्थापित बूढ़ा महादेव मंदिर को पर्यटन के रूप में विकसित करने, विद्युतीकरण कराकर सिचाई सुविधा बढाने और कृषि के क्षेत्र में काम करके खुशहाली लाना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में भगत ने कहा कि सभी लोग मिल कर कार्य करें, स्वरोजगार खड़ा कर आय बढ़ाएं तभी गांव में खुशहाली आ सकती है। बैठक की अध्यक्षता मुखिया काíतक उरांव ने की। बैठक में राजेन्द्र राम गोप और विकास भारती के कोषाध्यक्ष महेन्द्र भगत भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने परांपरागत तरीके से पद्मश्री अशोक भगत का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी