अधिकारियों ने ली चुनाव संबंधी जानकारी

फोटो-10 संवाद सहयोगीगुमला लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य चुनाव पदाधिकारी एल ख्यांगते व राज्य के आला अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जानकारी ली। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता शामिल हो इसके लिए स्वीप कार्यक्रम को व्यापक पैमाने पर चलाने का निर्देश दिया। साथ ही जागरुकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का उपयोग कर सकें। उन्होंने बूथों की स्थिति की भी जानकारी ली। बूथों को भौतिक सत्यापन कर वहां की सुविधाओं की जानकारी लेने और कमी को दूर करने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिग में अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी जानकारी एसपी से ली। साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Mar 2019 09:32 PM (IST) Updated:Fri, 01 Mar 2019 09:32 PM (IST)
अधिकारियों ने ली चुनाव संबंधी जानकारी
अधिकारियों ने ली चुनाव संबंधी जानकारी

गुमला : लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य चुनाव पदाधिकारी एल ख्यांगते व राज्य के आला अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए जानकारी ली। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता शामिल हो इसके लिए स्वीप कार्यक्रम को व्यापक पैमाने पर चलाने का निर्देश दिया। साथ ही जागरुकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मत का उपयोग कर सकें। उन्होंने बूथों की स्थिति की भी जानकारी ली। बूथों को भौतिक सत्यापन कर वहां की सुविधाओं की जानकारी लेने और कमी को दूर करने का निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिग में अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी जानकारी एसपी से ली। साथ ही अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिग में स्टेट से आपीएस आशीष बात्रा, सीआरपीएफ के आइजी संजय आनंद राव लाटकर, प्रशासनिक पदाधिकारी विनय चौबे जबकि जिला से उपायुक्त शशि रंजन, एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीपीओ गुमला विमल कुमार, एसडीपीओ बसिया दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी