श्री सर्वेश्वरी समूह ने ग्राम देवी स्थल की साफ सफाई

गुमला के कुलाबिरा गांव में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला द्वारा ग्राम देवी पूजा स्थल की साफ सफाई की गई। ग्रामीणों को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित किया। ग्रामीणों के बीच अघोरेश्वर संदेश का भी वितरण किया गया। समूह के सदस्यों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कुलबीरा गांव के देवी स्थल में सफाई अभियान चलाया गया। पाहन के नेतृत्व में ग्राम देवी की पूजा अर्चना किया गया। अजय कुमार सिन्हा ने अघोरेश्वर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 09:40 PM (IST)
श्री सर्वेश्वरी समूह ने ग्राम देवी स्थल की साफ सफाई
श्री सर्वेश्वरी समूह ने ग्राम देवी स्थल की साफ सफाई

गुमला : गुमला के कुलाबिरा गांव में रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह गुमला द्वारा ग्राम देवी पूजा स्थल की साफ सफाई की गई। ग्रामीणों को जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक और प्रेरित किया। ग्रामीणों के बीच अघोरेश्वर संदेश का भी वितरण किया गया। समूह के सदस्यों और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कुलबीरा गांव के देवी स्थल में सफाई अभियान चलाया गया। पाहन के नेतृत्व में ग्राम देवी की पूजा अर्चना किया गया। अजय कुमार सिन्हा ने अघोरेश्वर महाप्रभु के संदेश लोगों को पढ़कर सुनाया। उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने समूह के स्थापना, उद्देश्य एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। आश्रम कुमार सिन्हा ने ग्राम वासियों के सामने जल संरक्षण के साथ-साथ देशी बीज के संरक्षण और वन देवी के महत्व पर अघोरेश्वर महाप्रभु के संदेशों को ग्राम वासियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ दास ने किया। मौके पर सुबोध कुमार दास सुरेंद्र ¨सह निर्मल कुमार सूदन ¨सह संजय कुमार सोहन कुमार व्यवस्थापक बबलू जी सहित सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन शाखा मंत्री विपिन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी