सीता माता ने अंतरात्मा से प्रेम कर ईश्वर को की थी हासिल : संत सूरदास

संवाद सूत्र,गुमला : मुरकुंडा में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह संत सम्मेलन में शामिल एक हजार से अधिक लोगों ने शुक्रवार को आचार्य सूरदास जी महराज के नेतृत्व में दो मिनट का मौन धारण कर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ आयोजन समिति के सचिव भोला चौधरी ने कहा कि सेना के जवानों पर हुए आतंकी हमला की ¨नदा करते हुए शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट किया। शोक सभा के बाद हवन पूजन और प्रवचन आरंभ हुआ। संत सूरदास जी महाराज ने अपने प्रवचन में प्रेम रस बरसाते हुए सीता और राम की विवाह प्रसंग की कथा सुनाए। कहा कि माता सीता ने सच्चे प्रेम से भगवान को पाने की कामना की थी। अभी रूप देखकर प्रेम किया जाता है। रूप देखकर किया हुआ प्रेम कभी सच्चा नही होता है। अंतरात्मा से किया गया प्रेम से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। ईश्वर महारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसलिए हमें ईश्वर से प्रेम करना चाहिए और

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 09:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 09:09 PM (IST)
सीता माता ने अंतरात्मा से प्रेम कर ईश्वर को की थी हासिल : संत सूरदास
सीता माता ने अंतरात्मा से प्रेम कर ईश्वर को की थी हासिल : संत सूरदास

गुमला : मुरकुंडा में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह संत सम्मेलन में शामिल एक हजार से अधिक लोगों ने शुक्रवार को आचार्य सूरदास जी महराज के नेतृत्व में दो मिनट का मौन धारण कर पुलवामा में हुए आतंकी हमले में मारे गए शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। यज्ञ आयोजन समिति के सचिव भोला चौधरी ने कहा कि सेना के जवानों पर हुए आतंकी हमला की ¨नदा करते हुए शहीद जवानों के प्रति संवेदना प्रकट किया। शोक सभा के बाद हवन पूजन और प्रवचन आरंभ हुआ। संत सूरदास जी महाराज ने अपने प्रवचन में प्रेम रस बरसाते हुए सीता और राम की विवाह प्रसंग की कथा सुनाए। कहा कि माता सीता ने सच्चे प्रेम से भगवान को पाने की कामना की थी। अभी रूप देखकर प्रेम किया जाता है। रूप देखकर किया हुआ प्रेम कभी सच्चा नही होता है। अंतरात्मा से किया गया प्रेम से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। ईश्वर हमारी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसलिए हमें ईश्वर से प्रेम करना चाहिए और उनकी आराधना करना चाहिए। महंत श्री बलराम शर्मा बापू जी महाराज ने कहा कि काम को छोड़कर राम का नाम लें। आज के समय में हमारा समाज जुआ, शराब मांस और मदिरा की ओर तेजी से झुक रहा है। इस काम से हमें बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि परिवार को पालने के लिए खेती करना भी ईश्वरीय काम है। हमें जीवन के वासना से दूर होकर समाज के लिए काम करना चाहिए और इन कुसंगतियों से दूर होकर हमें बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए। जय माता दी जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। रासलीला टीम ने कृष्ण कन्हैया के लीला का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित व प्रभावित करने का काम किया। इस अवसर पर अशोक चौधरी शशिकिरण प्रसाद दीपक चौधरी राम जनक साहू राम जन्म साहू संतु प्रसाद अजय साहू शिवदयाल साहू राजेश भारती सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी