बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है प्रियदर्शनी का उद्देश्य : प्रतिष्ठा ¨सह

संवाद सूत्र,गुमला : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस संगठित एवं असंगठित इकाई के समन्वयक प्रतिष्ठा ¨सह ने कहा है कि प्रियदर्शनी कार्यक्रम महिला कांग्रेस का एक सांस्कृतिक इकाई है जिसका मुख्य उद्देश्य विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। रविवार को गुमला के महेश्वरी धर्मशाला में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रियदर्शनी कार्यक्रम के लांचिग कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए समन्वयक ने यह जानकारी दी। कहा कि राज्य में बालिकाएं और महिलाएं असुरक्षित है। वर्ष 2014 से इस राज्य में महिलाओं और बालिकाओं से कुछ अधिक ही जुल्म हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शनी कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश में छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को जोड़ने का काम किया जा रही है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों को उसके प्रतिभा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 08:33 PM (IST)
बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है प्रियदर्शनी का 
उद्देश्य : प्रतिष्ठा ¨सह
बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है प्रियदर्शनी का उद्देश्य : प्रतिष्ठा ¨सह

गुमला : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस संगठित एवं असंगठित इकाई के समन्वयक प्रतिष्ठा ¨सह ने कहा है कि प्रियदर्शनी कार्यक्रम महिला कांग्रेस का एक सांस्कृतिक इकाई है जिसका मुख्य उद्देश्य विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। रविवार को गुमला के महेश्वरी धर्मशाला में प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रियदर्शनी कार्यक्रम के लांचिग कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए समन्वयक ने यह जानकारी दी। कहा कि राज्य में बालिकाएं और महिलाएं असुरक्षित है। वर्ष 2014 से इस राज्य में महिलाओं और बालिकाओं से कुछ अधिक ही जुल्म हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रियदर्शनी कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश में छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को जोड़ने का काम किया जा रही है। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं खिलाड़ियों को उसके प्रतिभा का सम्मान देने का काम किया जा रहा है। उन्हें जीवन जीने में आ रही बाधाओं से संघर्ष करने, पर्यावरण सुरक्षा आदि कार्यक्रमों के माध्यम से जोड़ने का काम हो रहा है। झारखंड में इस कार्यक्रम का शुरूआत गुमला से हो रहा है। यहां स्वागत कर रहे बच्चियों की कला प्रतिभा से वे काफी प्रभावित हुए हैं। गुमला उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन ¨सह, लोहरदगा नगर परिषद के अध्यक्ष अनुपमा भगत आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं व महिलाओं को कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बाबी भगत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रियदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ गुमला से हो रहा है यह हमारे लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का बच्चियों ने प्रदर्शन किया। प्रतिभावन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्टेट कॉ-आर्डिनेटर एच ¨मज, संगीता टोप्पो, ¨पकी सिन्हा, मेरी तिर्की, उषा, जिला अध्यक्ष अमृता भगत, हेमावती, अनिता सिन्हा, राखी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी