गांवों के पवित्र मिट्टी का प्रखंड मुख्यालय में हुआ संग्रहण

????????? ????? ????? ??????? ??? ????केंद्रीय बिरसा मुंडा कारागार में झारखंड के शहीदों के बनने वाले स्मारक एवं संग्रहालय के लिए अपने-अपने गांवों से पवित्र मिट्टी जमा करने के लिए ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों के पवित्र स्थलों की मिट्टी के गुमला में कलश को गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ससम्मान समर्पित कर दिया। ?? ?? ?????? ?? ???? ???? ?????? ??? ????????? ?? ??? ????-???? ?????? ?? ?????? ?????? ??? ???? ?? ??? ????????? ??? ?????? ??? ????????? ?? ????-???? ?????? ?? ?????? ?????? ?? ?????? ?? ??? ?? ??????? ?? ?????? ????? ????????? ?? ??????? ??????? ?? ????? ?? ?????? ??? ?????? ?????? ?? ??? ?????? ???? ???? ????? ??? ?????? ??? ?????? ??? ?? ???? ???? ?? ?????? ?? ???? ????? ?? ??? ??? ????? ?????? ?? ????? ?????? ???? ?? ???? ?????? ????

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:47 PM (IST)
गांवों के पवित्र मिट्टी का प्रखंड मुख्यालय में हुआ संग्रहण
गांवों के पवित्र मिट्टी का प्रखंड मुख्यालय में हुआ संग्रहण

जागरण टीम,

गुमला : केंद्रीय बिरसा मुंडा कारागार में झारखंड के शहीदों के बनने वाले स्मारक एवं संग्रहालय के लिए अपने-अपने गांवों से पवित्र मिट्टी जमा करने के लिए ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों ने अपने-अपने गांवों के पवित्र स्थलों की मिट्टी के कलश को गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ससम्मान समर्पित कर दिया। हर प्रखंड में पवित्र मिट्टी का कलश संग्रह किया गया। लेकिन कुछ गांवों में संग्रह किए गए सरना स्थल के मिट्टी को लेकर विवाद हो गया है। गुमला प्रखंड के वृंदा राजस्व गांव के पहान कोल्हा पहान और ग्राम प्रधान पुनई उरांव के नेतृतव में गुमला प्रखंड में सौंपे गए मिट्टी के कलश को यह कहकर वापस लिया गया कि संग्रहित मिट्टी सरना स्थल का है। ग्रामीण दूसरे स्थान से मिट्टी देने की बात कह कर गए हैं। 19 जनवरी को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में सभी प्रखंडों से गांव के पहान पुजार ग्राम प्रधान और जन प्रतिनिधि आएंगे जहां जिला भर के पवित्र मिट्टी का संग्रह किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त शशिरंजन, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा और आइटीडीए निदेशक संयुक्त रूप से दी। गुमला प्रखंड में उप प्रमुख सिकंदर ¨सह, बीडीओ संध्या मुंडू, सीओ महेन्द्र कुमार आदि ने गांव से आए पवित्र मिट्टी को संग्रह कर प्रखंड का कलश में जमा किया गया। बीडीओ ने बताया कि गुमला प्रखंड के 107 गांव का पवित्र मिट्टी जमा कर लिया गया है। वृंदा गांव से आए सरना स्थल के मिट्टी को पहान ने वापस किया है। मुखिया सुनील कुल्लू से बात हुई है कि मिट्टी सरना स्थल से ही जरूरी नहीं है गांव के अन्य स्थल का भी हो सकता है। मुखिया ने ग्रामीणों की सहमति बनाकर मिट्टी दिए जाने की बात कही। कामडारा प्रखंड से 73 राजस्व ग्राम के ग्राम प्रधान एवं मुखिया ने प्रखंड स्तर पर कलश का मिट्टी जमा किए। सभी ग्राम प्रधान पारम्परिक वेशभूषा में थे और गाजा बाजा के साथ कलश को प्रखंड कार्यालय पहुंचाए जहां सखी मंडल ने स्वागत किया और बीडीओ ने एक पात्र में संग्रहित किया। बसिया प्रखण्ड के कुल 88 गांव के पहानों ने पावन मिट्टी प्रखंड मुख्यालय में संग्रह किया। बीडीओ विजयनाथ मिश्रा,सीओ सन्तोष बैठा, मुखिया आलोक टोप्पो, ज¨सता बारला, पुष्पा देवी, जयमसी बारला आदि ने मिट्टी संग्रहण कार्यक्रम में शामिल थे। सिसई प्रखंड में भी गाजा बाजा के साथ पवित्र मिट्टी प्रखंड प्रमुख देवेंद्र उरांव,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार, सीओ सुमंत तिर्की को सौंपा। इस अवसर पर एलियो सुषमा तिर्की, मुखिया शकुंतला उरांव, सुनिता उरांव ,पार्वती देवी,हेमा देवी, फ्लोरेंस देवी,रेणु कुमारी,रेणूका देवी,सुगिया देवी, पंचायत समिति सदस्य बैबुल अंसारी आदि उपस्थित थे। घाघरा में पवित्र मिट्टी को भउवा पहान व रमेश पहान ने विधिवत पूजा अर्चना किया और प्रखंड के पवित्र कलश में संग्रह किया। मौके पर बीडीओ जयपाल सोय,सीओ दिनेश गुप्ता,थानेदार उपेंद्र कुमार महतो,इंद्र प्रताप पांडे,विनोद उरांव आदि थे।

chat bot
आपका साथी