बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

???? ????? ???? ????????? ????? ?????? ?????? ?? ?????? ??? ???? ???????? ?????? ????? ??? ???????? ????? ?? ????? ???? ???? ???????? ????????? ??? ?? ??? ?? ????????? ?????? ?? ????? ?? ???? ??????? ?? ?? ??? ?? ???? ???? ?? ???? ??? ?? ????? ?? ????????? ?? ???? ???????? ????? ?? ?????? ?? ??????????? ????? ?????? ?? ???? ??????? ?? ??? ????? ?????? ?????, ?????? ?? ????????? ??? ???? ???????? ?? ??? ????? ??????, ?????? ??? ?? ????? ?? ?????? ??? ?? ????????

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 09:39 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 09:39 PM (IST)
बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी
बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा शनिवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय करौंदी गुमला में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप ने कहा कि प्राधिकार द्वारा दस स्कीम के बारे जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इन स्कीम से लाभान्वित हो सके। उन्होंने बताया कि बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, मानसिक रुप से बीमार और मानसिक रुप से निश्शक्त के लिए सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, आपदा पीड़तिों को विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए, गरीबी उन्मूलन योजनाओं का क्रियान्वयन, कानूनी जागरुकता साक्षरता कार्यक्रम आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीबों व जरुरतमंदों को कानूनी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करती है ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति न्याय के अधिकार से वंचित न हो। उन्होंने लोक अदालत के महत्व पर भी जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी