गो पालन भी कृषि का हिस्सा

गुमला : जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि चौपाल का दूसरे दिन किसानों को कृषि विकास के बा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 08:57 PM (IST)
गो पालन भी कृषि का हिस्सा
गो पालन भी कृषि का हिस्सा

गुमला : जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि चौपाल का दूसरे दिन किसानों को कृषि विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं के लिए नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल के दूसरे दिन जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने कहा कि गाय पालन भी कृषि का एक हिस्सा है। गो पालन कर दुध उत्पादन करने और अर्थोपार्जन आदि के तकनीक की जानकारी दी। सहकारिता पदाधिकारी शैलेश कुमार ने प्रधानमंत्री फाल बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फसल में किसी प्रकार की गड़बड़ी की क्षतिपूर्ति के लिए फसल बीमा कराने के लिए किसानों से अपील की। बाजार समिति के पर्यवेक्षिका उर्मिला कुमारी ने भी अपने विभाग के कार्यों की जानकारी दी और किसानों को बाजार समिति से जुड़ने की अपील की। जिला पशुपालन पदाधिकारी राजेश तिवारी ने कहा कि पशु कृषि का प्रमुख हिस्सा होता है। पशुओं को बीमारी से रक्षा के लिए टीका व दवा आदि की जानकारी दी। पशुपालकों के बीच दवा का भी वितरण किया। इस अवसर पर आत्मा, ¨सगल ¨वडो के प्रतिनिधियों ने किसानों का पंजीयन किया और कृषि योजना का लाभ उठाकर आय दोगुनी करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी असीत कुमार सेन ने किसानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि समापन शुक्रवार को होगा।

chat bot
आपका साथी