कुएं को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाने में प्राथमिकी दर्ज

रायडीह: सुरसांग थाना क्षेत्र के सन्याकोना गांव में कुएं को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के ब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 09:41 PM (IST)
कुएं को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाने में प्राथमिकी दर्ज
कुएं को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाने में प्राथमिकी दर्ज

रायडीह: सुरसांग थाना क्षेत्र के सन्याकोना गांव में कुएं को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्ष अस्पताल पहुंचे इसके उपरांत सुरसांग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जानकारी के अनुसार पहला पक्ष सुबोध प्रसाद ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। ं बताया कि व सरकारी कुआं में खेल में लगे सब्जी का पटवन कर रहा था तभी नेतलाल साहु, लक्ष्मी साहु, महावीर साहु , पुरंदर साहु आए और कुआं में कूड़ा करकट को गिराने लगे। मना करने पर लाठी डंडा से पिटाई कर दिया। बचाव के लिए चिल्ल्लाने पर गांव वालों ने बचाया। उक्त सरकारी कुआं पर कोर्ट में केस चल रहा है। इधर दूसरे पक्ष की ¨बदु देवी पति नेतलाल साहू ने भी चार लोगों पर दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने बारी में घाँस लाने गई थी। तभी वहां पर उसके पति नेतलाल साहू पहले से मौजूद थे। इसी क्रम में सुबोध प्रसाद साहु साहू,कलेश्वर साहू ,भगीरथ साहू आए और कुदाल से मारकर घायल कर दिया। उसके हाथ में चोट लगा हैं। दोनों पक्ष जब सीएचसी रायडीह पहुंचे तो एक बार फिर मारपीट हो गई। इस दौरान अस्पताल में अरफा तरफी मच गई। फिर पुलिस बल आकर शांत किया।

chat bot
आपका साथी