गीत संगीत में पूरे राज्य में बजा गुमला का डंका, मिला प्रथम पुरस्कार

गुमला : रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस का 18 वां समारोह आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:04 PM (IST)
गीत संगीत में पूरे राज्य में बजा गुमला का डंका, मिला प्रथम पुरस्कार
गीत संगीत में पूरे राज्य में बजा गुमला का डंका, मिला प्रथम पुरस्कार

गुमला : रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस का 18 वां समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर लोगों के मनोरंजन एवं कला और संस्कृतिक के विकास एवं संवर्धन के उद्देश्य से पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। गायन वादन विधा में गुमला के मधुकुंज के कालाकारों का प्रदर्शन सबसे अब्बल रहा। शंकर नायक के नेतृत्व में नागपुरी के गायकों ने 229 अंक प्राप्त किए। इस आधार पर इस दल को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गुमला जिला के सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना सबों ने की। शंकर नायक के सहयोगी के रूप में ढाक में मतलू नायक, मल्कू नायक, नगाड़ा में शिव नायक, दुर्जन नायक, सुरेश लोहरा, मांदर वादन में अभिमन्यु नायक, बांसुरी में राज केरकेट्टा, गायिका फुलमनी देवी, रजनी देवी के संयुक्त प्रयास से मधुकुंज को प्रथम प्रयास मिल सका। मधुकुंज को मिले इस प्रथम पुरस्कार से जिले के अधिकारियों और बुद्धिजिवियों ने सभी कलाकारों को बधाई दी है। बधाई देने वालों में उपायुक्त शशिरंजन, उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, डीपीआरओ पंचानन उरांव, यदुनंदन नायक, कृष्णा उरांव, जुन्नू रैन, राधेश्याम अग्रवाल, छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के कलींद्र साहु, नगर परिषद के अध्यक्ष दीप नारायण उरांव, उपाध्यक्ष मो.कल्लन आदि के नाम शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी