आनलाईन एंट्री में गड़बड़ी को दुरुस्त कराएं

गुमला : अपर समाहर्ता अशोक शाह ने शनिवार को अपने कक्ष में अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मियों के साथ बैठ

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 05:49 PM (IST)
आनलाईन एंट्री में गड़बड़ी को दुरुस्त कराएं

गुमला : अपर समाहर्ता अशोक शाह ने शनिवार को अपने कक्ष में अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। श्री शाह ने निर्देश देते हुए कहा कि जंगल झाड़ी जमीन का नक्सा विवरणी जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं ताकि डीएफओ से सत्यापित कराया जा सके। जिला के विभिन्न प्रखंडों में काफी मात्रा में जंगल झाड़ी जमीन है। उक्त भूमि पर पौधरोपण आदि किया जाना है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए कई कंपनियों द्वारा भूमि आवंटन की मांग सरकार स्तर से की गई है। बैठक में अब तक हुए खतियान की डाटा एंट्री के अलावा आनलाइन म्यूटेशन आदि की तैयारी पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आनलाईन एंट्री में कहीं गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त कराएं। बैठक में अंचल निरीक्षक अनिल वर्मा, जकरिया उरांव सहित विभिन्न अंचल के अंचल निरीक्षक व राजस्व कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी