राज्य की पहचान बन गई है भ्रष्टाचार

गुमला : झारखंड नव निर्माण दल जिला अभियान समिति गुमला की बैठक कचहरी परिसर में हुई। इसमें संयोजक सह मा

By Edited By: Publish:Sun, 21 Aug 2016 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 21 Aug 2016 05:27 PM (IST)
राज्य की पहचान बन गई है भ्रष्टाचार

गुमला : झारखंड नव निर्माण दल जिला अभियान समिति गुमला की बैठक कचहरी परिसर में हुई। इसमें संयोजक सह माले नेता विजय कुमार ¨सह ने कहा कि राज्य में लूट व भ्रष्टाचार का आलम है। ब्यूरोक्रेसी मनमानी कर रहा है। पलायन, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार ही राज्य की पहचान बन गई है। लुटेरी पार्टी को कमजोर किए बिना राज्य की हालात बदलने वाली नही है।

बैठक में 30 अगस्त को रांची के बेड़ो में दल की दक्षिणी छोटानागपुर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का अनुरोध किया गया। 15 सितंबर को गुमला में सर्वोदय सांस्कृतिक कला मंच द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। 21 सितंबर को गरीबों को राशन कार्ड देने व कालाबाजारी के खिलाफ उपायुक्त के समक्ष विशाल धरना का निर्णय लिया गया। बैठक में धनीराम उरांव, कामेश्वर तिवारी, रामउचित ¨सह, बसंत कुमार, सुशील गोस्वामी, महेंद्र उरांव, इंद्रमहाराज साहु, युगल मुंडा, रामावतार साहु, देवलाल लोहरा, मंजू उरांव, कमली उरांव, मालती देवी, संतोषी देवी, अनिता तिर्की, शांतिमणि बखला आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी