धारदार हथियार से भाजपा नेता के पुत्र की हत्या

रायडीह : थाना क्षेत्र के लंगटा लोंगड़ा निवासी भाजपा नेता हरिनाथ ¨सह के 25 वर्षिय पुत्र शिवराज ¨सह उर

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 06:27 PM (IST)
धारदार हथियार से भाजपा नेता के पुत्र की हत्या

रायडीह : थाना क्षेत्र के लंगटा लोंगड़ा निवासी भाजपा नेता हरिनाथ ¨सह के 25 वर्षिय पुत्र शिवराज ¨सह उर्फ ¨पटू ¨सह की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को नवागढ़ बैगाटोली के समीप एक गढ्ढे से शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक के पाकेट से दो मोबाइल व आधार कार्ड बरामद किया है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक बीते गुरुवार को बाजारटांड मुहल्ले में घूमते देखा गया था। उसके बाद से वह लापता था। मृतक के पिता ने घटना के पीछे किसी तरह की दुश्मनी की जानकारी होने से इंकार किया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ¨सह ने कहा कि मृतक के पास से बरामद मोबाइल के काल डिटेल के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। बहुत जल्द हत्या के कारण व हत्यारों का पता चल जाएगा। पुलिस ने शव को बरामद का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी