धूमधाम से मनाया गया सरहुल
बिशुनपुर : सरहुल संचालन समिति बिशुनपुर द्वारा शुक्रवार को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले
बिशुनपुर : सरहुल संचालन समिति बिशुनपुर द्वारा शुक्रवार को सरहुल पूजा धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले करम टोली स्थित सरना स्थल में पहान ने पूजा अर्चना की। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बिशुनपुर के विभिन्न मार्ग होते हुए बिशुनपुर स्थित चौक मैदान में पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ढोल नगाड़ा व मांदर की थाप पर झूम रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से बन्धुविलास भगत, बिरसु उरांव ,जनार्दन भगत ,महावीर उरांव, धरमु उरांव, राजेश उरांव ,चरण उरांव ,बिजय पाड़ी ,दीपक उरांव ,सुदीप उरांव ,सिकेनदर उरांव ,सुरेश बड़ाइक, रवि ¨सह, सुदेश साहू आशीस साहू ,सूरज ¨सह, इन्द्रजीत सहित कई लोग शामिल हैं।