शोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प

घाघरा : घाघरा स्थित भाकपा माले पार्टी कार्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर बि

By Edited By: Publish:Sun, 15 Nov 2015 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2015 07:00 PM (IST)
शोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प

घाघरा : घाघरा स्थित भाकपा माले पार्टी कार्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उल्गुलान के नायक वीर बिरसा भगत के शोषण मुक्त समाज निर्माण की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव विजय ¨सह ने कहा कि राज्य स्थापना के 16 साल बाद भी झारखंडी जनता विकास से महरूम है। यही कारण है कि बेरोजगारी, पलायन, अशांति जैसे समस्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। राज्य की सत्ता में भाजपा कांग्रेस व जे.एम.एम की सरकार आ रही है लेकिन आम जनता का भला नहीं हो रहा है। इस मौके पर माले नेता कहरू मुंडा, धर्मपाल उरांव, मनरखन भगत, अंगून बड़ाई, बसंत कुमार, सुरंजन प्रजापति, पुनई उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी