अंधविश्वास है डायन बिसाही का जन्मदाता

गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा बिरसा जयंती के अवसर पर बिरसा एग्रो पार्क में विधिक जा

By Edited By: Publish:Sun, 15 Nov 2015 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2015 06:26 PM (IST)
अंधविश्वास है डायन बिसाही का जन्मदाता

गुमला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला द्वारा बिरसा जयंती के अवसर पर बिरसा एग्रो पार्क में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें झालसा के जिला प्रभारी सह सीजेएम राम जियावन राम ने कहा कि अंधविश्वास ही डायन बिसाही का जन्मदाता है। लोग अंधविश्वास के कारण किसी मनुष्य को डायन बिसाही समझ लेते हैं। डायन बिसाही का आरोप लगा कर किसी को प्रताड़ित करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसके रोक थाम के लिए डायन बिसाही प्रतिषेध अधिनियम बनाया गया है। उन्होंने सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार आदी कानून पर लोगों को विस्तृत जानकारी दी। न्यायिक पदाधिकारी पीयूष श्रीवास्तव ने लोगों को न्यायिक प्रणाली, सेवा का अधिकार व बुनियादी कानून की जानकारी दी। मौके पर अधिवक्ता बुंदेश्वर गोप, परवेज अख्तर व रंजू देवी सहित कई लोगे उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी