बच्चों का संरक्षण सबकी जवाबदेही : सीओ

संवाद सूत्र, कामडारा : जिला बाल संरक्षण समिति और प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 05:57 PM (IST)
बच्चों का संरक्षण सबकी जवाबदेही : सीओ

संवाद सूत्र, कामडारा : जिला बाल संरक्षण समिति और प्रखंड प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बाल संरक्षण विषय पर उत्प्रेरण सह क्षमताव‌र्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी महेन्द्र कुमार ने कार्यशाला में शामिल सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों का भविष्य बनाना उनके अभिभावकों के साथ-साथ सबकी जवाबदेही है। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को संस्कार दें और उसका पूरा अधिकर दें। उन्हें अधिकार से वंचित कर मार्ग से भटकने न दें। बाल संरक्षण इकाई के वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि गांव के बच्चों के संरक्षण के लिए एक हजार की आबादी पर प्रत्येक गांवों में ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया जाएगा। उन्होंने कमेटी गठन की प्रक्रिया और कार्य के बारे में सेविकाओं को विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कमेटी में नौ सदस्य होंगे। ग्राम प्रधान कमेटी का अध्यक्ष होगा। इनका काम गांव में बाल श्रम, बाल विवाह, पलायन आदि को रोकना और बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित कराना है। समिति की मासिक बैठक होगी। इस अवसर पर सीडीपीओ प्रेमलता कुमारी, मुखिया नूतन टोपनो, बाल संरक्षण पदाधिकारी सरिता कुमारी, पर्यवेक्षक मूलयन तिरु टोपनो, संध्या कुमारी, सरिता कुमारी, विश्शेवर राम सिहत सेविका व सहायिका उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी