धर्मांतरण राष्ट्रव्यापी षडयंत्र : डॉ सुमन

गुमला : ¨हदू जागरण मंच के द्वारा रविवार को प्रखंड के फोरी तिगरा बगीचा में विशाल सरना सनातन महासम्मेल

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 07:57 PM (IST)
धर्मांतरण राष्ट्रव्यापी षडयंत्र : डॉ सुमन

गुमला : ¨हदू जागरण मंच के द्वारा रविवार को प्रखंड के फोरी तिगरा बगीचा में विशाल सरना सनातन महासम्मेलन सह समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 35 गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। मौके पर ¨हदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सुमन कुमार ने कहा कि देश को बंटने नहीं देंगे और गो को कटने नही देंगे। गो हमारी माता है देश धरम से नाता है। अयोध्या किसी की जायदाद नहीं कि उसका बटवारा किया जाए। बंटवारा धन का होता। वह भी दो भाइयों में। लेकिन जो भारत को माता नहीं मानता वो हमारा भाई कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एक हाथ में माला व दूसरे में भाला। हमें अपने देश में धार्मिक सम्मेलन करने के लिए लोगों पर आश्रित होना पड़ रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। हम शांति से रहना चाहते हैं। उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अच्छी तरह डयूटी करें। भय, प्रलोभन के कारण धर्मांतरण होता है। यह एक राष्ट्रव्यापी षडयंत्र है।

मौके पर स्वामी चैतन्य ने कहा कि कुछ लोग आज हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र कर रहे हैं। हमारी मां बहनों को अपमानित कर रहे हैं। कार्यक्रम को कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व गो व गौरी की पूजा की गई। मौके पर प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, राजी पड़हा के केंद्रीय अध्यक्ष भीखा भगत, रांची विश्वविद्यालय के प्रो. चंद्रशेखर द्यिवेदी, परवर्तन प्रमुख संजय कमार वर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी